तमसो मा ज्योतिर्गमय
प्राचीन काल से विश्व के सभी लोग धर्म से बंधे हुए थे । धर्म से ही उनकी ज़िन्दगी संचालित थी । धर्म ही क़ानून था । इसी से समाज में संतुलन कायम रहता था , लेकिन आज क़ानून धर्म से बड़ा हो गया है । क़ानून को तोडा-मरोड़ा जा सकता है , धर्म को धोखा नहीं दिया जा सकता । आज, न तो क़ानून का डर रह गया है , न धर्म का । नतीजा सबके सामने है - बुराई, फरेब , धोखा, भ्रष्टाचार, बेईमानी और लूटपाट आदि इतना बढ़ गया है कि ईमानदारी और सच्चाई से लोगों का विश्वास उठ गया है ।यदि हम वापस धर्म की ओर नहीं मुड़े तो वह दिन दूर नहीं जब चौथा विश्व युद्ध जिसकी केवल अभी आहट ही सुनाई दे रही है , दरवाज़े पर दस्तक देता दिखाई देगा ।
धर्म का हाथ पकड़कर
प्रकाश की ओर चलना है हमें
सत्य का हाथ थामकर
ज्योति - पुंज बनना है हमें ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें