शुक्रवार, 6 जुलाई 2012


GOD PARTICLE और हमारी आस्था .....



कल ही एक धमाकेदार खबर आई है
वो कहते हैं
कि हमने भगवान् को खोज डाला है
god particle कहते हैं जिसे
जो सृष्टि के कण-कण में बसता  है
आज वर्षों की साधना
और अथक प्रयास के बाद
ढूँढ डाला
उसे
जिसे हम अनश्वर, अविनाशी
शाश्वत और पूर्ण  पुरुष
कहते आयें हैं सदियों से।
पूजते आयें
श्रद्धा और अपनी आस्था का
अर्घ्य देते आये
वही आज वैज्ञानिकों
की शोध संस्थानों का
विषय बन गया है ।

सोचती हूँ
क्या सच में इस खोज ने
रहस्यवाद की परतों को
क्या सच में उघाड़ दिया है?

अपने नवीन प्रयोग से
क्या आज की पीढ़ी
जो फैशन के तहत साईं बाबा और शिव का
tatoo बनवा अपने को 
आस्तिक दिखाती है 
क्या अब Large Hadron Collider का 
तिलक माथे पर लगा घूमेगी?  



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें