नारी तुम केवल श्रद्धा हो -----------
मेयर !पढकर अच्छा लगा !निश्चय ही बधाई की पात्र हैं ।Google में CEO के पद पर इनकी नियुक्ति सच में एक मील का पत्थर है ।इन्होंने सिद्ध कर दिया कि नारी प्रकृति स्वरूपा है ।वह शक्ति -सौन्दर्य और बुद्धि का अदभुत समन्वय है । उम्र और उसकी शारीरिक अवस्था का कोई भी मोड़ उसके आगे बढ़ने में बाधक नहीं है । मेयर से उन स्त्रीयों को (खासकर भारत की ) एक सबक लेना चाहिए , जो समझती हैं कि माँ बनना एक ज़िम्मेदारी का काम है । इस मुकाम पर केवल व्यक्तिगत जीवन को ही प्राथमिकता दी जानी चाहिए । मेयर की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि कोई भी नारी अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के साथ साथ अपनी professional responsibilities को भी बखूबी निभा सकती हैं । मातृत्व जीवन की धारा का एक खूबसूरत पड़ाव है, लेकिन इसे ही अंतिम मंजिल मान लेना मूर्खता है । अब यह कहना कि
नारी तुम केवल श्रद्धा हो
विश्वास रजत नग पग ताल में
पीयूष स्रोत सी बहा करो
जीवन के सुन्दर समतल में ।
अब वह केवल श्रद्धा ही नहीं, बुद्धि और प्रगति का भी प्रतीक है । नारी के इस नव रूप को शत शत प्रणाम ।
अक्सर कहा जाता है कि यदि घर की गृहिणी यदि पढ़ी-लिखी हो तो समझो सारा खानदान पढ़- लिख गया । मैं कहती हूँ कि घर की गृहिणी अगर ऊँचे पदों पर अपना वर्चस्व स्थापित कर ले तो समझो समूचे देश की उन्नति निश्चित है ।
देखती हूँ नित प्रतिदिन
नारी का नव नव उज्ज्वल रूप
कोई हिलरी क्लिंटन
तो कोई सुनीता विल्लिंस
तो कोई टेस्सी थोमस
के पद चिन्हों पर चल रही
देखो यह दुर्गा- स्वरूपा
नव रूपों में सज रही ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें