नूर है वो ----------
मंदिर ले जाती दादी मुझको
जब कभी-कभार
God के सामने सर झुकाए
हाथ जोड़ो प्रसाद पाओ
कहतीं है ये बार-बार ।
पापा God को बड़ा बताते
मम्मी God से मन्नत माँगती
दादा God को फूल चढ़ाते ।
पर आज कुछ ऐसा सुना धमाकेदार
पापा कहतें God मिल गया
टी वी के चैनल कहते God ढूँढ लिया
मैं नन्ही सी जान
सोचती हूँ बैठ चुप चाप
क्या सच में सारी दुनिया को
God मिल गया?
कोई इसे Higgs Boson कहे
कोई particle
ये शायद God का अवतार है
ये नए वाले God क्या
pollution दूर कर देंगे ?
क्या ये नए वाले
भ्रष्ट नेताओं को
सबक सिखा सकेंगे ?
क्या ये नए वाले कसाब को
फांसी दिला सकेंगे ?
क्या ये नए वाले सरबजीत को वापस ला सकेंगे ?
क्या ये नए वाले
हमारी बाई के बेटे को भी
school में दाखिला दिला सकेंगे ?
क्या ये नए वाले
रुपये की कीमत बढ़ा सकेंगे ?
क्या ये नए वाले
एक नई दुनिया बना सकेंगे ?
क्या ये नए वाले
मेरे followers बढ़ा सकेंगे ?
We too are waiting for this "avataar" of God !!!
जवाब देंहटाएं